बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के सामरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरक्षक महेश सिंह :29 वर्ष: ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महेश सिंह सामरी पुलिस थाना में पदस्थ है। उसे करीब के एक पृथक-वास केंद्र में तैनात किया गया था।
उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे सिंह ड्यूटी के बाद थाने के उपर बने अपने बैरक में खाना खाने पहुंचा और अपने सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली।
अधिकारियों ने बताया कि जब वहां पदस्थ अन्य पुलिस कर्मियों ने गोली चलने की आवाज सुनी तब सब घटनास्थल पहुंचे। उन लोगों ने खून से लथपथ सिंह को अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें, मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,897 हुई.
उन्होंने बताया कि आरक्षक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर भेज दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि सिंह पड़ोसी सरगुजा जिले के देवीटिकरा गांव का निवासी है। वह दो दिनों की छुट्टी के बाद 20 तारीख को लौटा था।
उन्होंने बताया कि आरक्षक ने यह कदम क्यों उठाया है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सं संजीव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY