देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 237 नए मामले, आंकड़ा 7,261 तक पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 237 नए मामले सामने आए और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 7,261 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से आठ और व्यक्तियों की मौत हो गयी जिससे मरने वालों का आंकड़ा 313 तक पहुंच गया है।
भोपाल, 27 मई मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 237 नए मामले सामने आए और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 7,261 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से आठ और व्यक्तियों की मौत हो गयी जिससे मरने वालों का आंकड़ा 313 तक पहुंच गया है।
यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल एवं इंदौर में दो—दो और बुरहानपुर, खरगोन, देवास एवं बड़वानी में एक—एक मरीज की मौत हुई है।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 119 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 54, भोपाल में 51, बुरहानपुर में 14, खंडवा में 12, जबलपुर, खरगोन एवं देवास में नौ—नौ, मंदसौर में आठ, होशंगाबाद, धार, सागर, नीमच एवं रायसेन में तीन—तीन, ग्वालियर में दौ और छिंदवाड़ा, सीहोर, आगर मालवा, सतना, झाबुआ, शाजापुर, उमरिया, दतिया, मंडला, बड़वानी एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें, मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,897 हुई.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 79 नये मामले आये हैं, जबकि भोपाल में 53, नीमच में 25, सागर में 20, उज्जैन में 13, देवास में आठ एवं सतना एवं दमोह में छह—छह नये मरीज मिले हैं। इसी के साथ इंदौर में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,182 हो गई है, जबकि भोपाल में 1,356, उज्जैन में 614, जबलपुर में 216, खरगोन में 122, धार में 114, ग्वालियर 119, रायसेन में 68, खंडवा में 233, बुरहानपुर में 293, मंदसौर में 90, देवास में 91, होशंगाबाद में 37, नीमच में 115, बड़वानी में 41, मुरैना में 88, भिण्ड में 51, सागर 106, रतलाम में 31, रीवा में 32, सतना में 20 एवं दमोह में 16 हो गई है।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 50 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 से संक्रमित पाये गये हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे राज्य में 888 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3,021 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 3,927 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 1,46,144 लोगों की कोविड—19 की जांच की जा चुकी है।
रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 11:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

