भारत इटली को पछाड़ COVID-19 से सबसे अधिक प्रभावित 6 देश बना, संक्रमित मामले 2.36 लाख के पार
भारत इटली को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का छठा देश बन गया है. देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,887 नए मरीज सामने आने के साथ ही कोविड-19 के मामले 2,36,657 हो गए हैं. लद्दाख में 97, नगालैंड में 94, अरुणाचल प्रदेश में 45 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और मेघालय में संक्रमण के 33-33 मामले हैं.