एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में जांच के दौरान दो डॉक्टरों ने महिला का यौन शोषण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दो डॉक्टरों द्वारा यहां एक क्लिनिक में जांच कराने आई 25 वर्षीय युवती का कथित तौर पर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में जांच के दौरान दो डॉक्टरों ने महिला का यौन शोषण किया
जियो

मुजफ्फनगर, छह जून दो डॉक्टरों द्वारा यहां एक क्लिनिक में जांच कराने आई 25 वर्षीय युवती का कथित तौर पर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार की है।

यह भी पढ़े | रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का निधन, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने जताया शोक.

थाना प्रभारी एच एस सिंह ने बताया कि दो आरोपियों - क्लिनिक के मालिक अशोक कुमार और अखिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिला के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, वह शुक्रवार को अपनी मां और भाई के साथ क्लिनिक गई थी। जांच के दौरान, अशोक और अखिल ने उसका यौन शोषण किया जबकि उसके परिवार के सदस्य कक्ष के बाहर प्रतीक्षा कर रहे थे।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: PPE किट पहनकर ड्यूटी करता दिखा बस कंडक्टर, लॉकडाउन 4 के दौरान राज्य सरकार ने बस सेवाओं को फिर से शुरू करने की दी थी अनुमति.

पुलिस ने बताया कि महिला ने घर पहुंचने के बाद अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी। उसके परिवार के सदस्य क्लिनिक पहुंचे और आरोपी की पिटाई की। बाद में, परिवार ने दोनों डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि महिला को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

नेहा अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2020 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).