देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 9,985 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2,76,583 पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में लगातार छठे दिन बुधवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 9,500 से अधिक मामले सामने आए और 279 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,76,583 हो गई है और 7,745 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।