एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 12 पैसे की मजबूती के साथ 75.49 पर रहा।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे मजबूत

मुंबई, 10 जून शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 12 पैसे की मजबूती के साथ 75.49 पर रहा।

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार विदेशी पूंजी के लगातार प्रवाह, शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख और एशियाई मुद्राओं में बढ़त का लाभ घरेलू मुद्रा को मिला।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: 7वीं सीपीसी के तहत यहां मिल रही है मोटी सैलरी, इन पदों के लिए फटाफट करें अप्लाई.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले बंद स्तर से 12 पैसे मजबूत रहा। यह 75.61 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 75.61 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | Lottery Sambad and Lottery Results: आज किसकी खुलेगी किस्मत? पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के लॉटरी रिजल्ट lotterysambadresult.in पर देखें.

देश में आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू होने का फायदा भी रुपये को मिला है।

इस बीच बीएसई सेंसेक्स 94.58 अंक की बढ़त के साथ 34,051.27 अंक और एनएसई निफ्टी 21.30 अंक चढ़कर 10,067.95 अंक पर चल रहा है।

आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को शेयर बाजार में 490.81 करोड़ रुपये की लिवाली की।

अंतराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 1.41 प्रतिशत गिरकर 40.60 डॉलर प्रति बैरल रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).