एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को तीन आतंकवादी मारे गए।

देश की खबरें | कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए
जियो

श्रीनगर, 10 जून जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को तीन आतंकवादी मारे गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के सुगू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुबह इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र पुलिस में पिछले 48 घंटों में नहीं आया कोविड-19 का कोई नया मामला, राज्य में अब तक 2,562 पुलिस वाले संक्रमित: 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

यह भी पढ़े | बिहार: CM नीतीश कुमार के निशाने पर तेजस्वी यादव, बोले- खुद इसका ठिकाना नहीं है, हमको कहता है बाहर नहीं निकलते.

शोपियां में चार दिन में यह तीसरी मुठभेड़ है।

रविवार और सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ दो मुठभेड़ों में हिज्बुल मुजाहिदीन के नौ आतंकवादी मारे गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).