बिहार: CM नीतीश कुमार के निशाने पर तेजस्वी यादव, बोले- खुद इसका ठिकाना नहीं है, हमको कहता है बाहर नहीं निकलते
कोरोना वायरस के संक्रमण से फैली महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) का सियासी रंग राज्य में नजर आने लगा है. सीएम नीतीश बनाम विपक्ष की जुबानी लड़ाई अब राज्य में सियासी लड़ाई रंग लेने लगी है. एक तरफ जहां विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर श्रमिक और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरने में लगे हैं. वहीं नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर पलटवार किया है. हमको कहता है बाहर नहीं निकले हैं. लॉकलाडन लागू है,पूरे देश में कहा जा रहा है कि नहीं निकला. प्रतिदिन एक-एक चीज की समीक्षा, सारा काम कर रहे हैं. खुद कहा रहता है भाग करके इसका कोई ठिकाना नहीं है,पार्टी के लोगों को भी पता नहीं है!
कोरोना वायरस के संक्रमण से फैली महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) का सियासी रंग राज्य में नजर आने लगा है. सीएम नीतीश बनाम विपक्ष की जुबानी लड़ाई अब राज्य में सियासी लड़ाई रंग लेने लगी है. एक तरफ जहां विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर श्रमिक और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरने में लगे हैं. वहीं नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर पलटवार किया है. हमको कहता है बाहर नहीं निकले हैं. लॉकलाडन लागू है,पूरे देश में कहा जा रहा है कि नहीं निकला. प्रतिदिन एक-एक चीज की समीक्षा, सारा काम कर रहे हैं. खुद कहा रहता है भाग करके इसका कोई ठिकाना नहीं है,पार्टी के लोगों को भी पता नहीं है!
दरअसल तेजस्वी यादव कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ उतर गए हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा था कि देशवासी कह रहे है कि बिहार के CM को डर लगता है. सरकारी मशीनरी और संसाधनों का दुरूपयोग करते हुए आप प्रतिदिन घंटो अपने नेताओं से वीडियो कांफ़्रेंस करते है लेकिन आम जनता को आपने पूछा तक नहीं. क्वारंटाइन सेंटरो में आपने जनता की क्या दुर्गति की यह किसी से छुपा नहीं है. अब तो जागिए.
ANI का ट्वीट:-
हमको कहता है बाहर नहीं निकले हैं। लॉकलाडन लागू है,पूरे देश में कहा जा रहा है कि नहीं निकला। प्रतिदिन एक-एक चीज की समीक्षा, सारा काम कर रहे हैं। खुद कहा रहता है भाग करके इसका कोई ठिकाना नहीं है,पार्टी के लोगों को भी पता नहीं है! :तेजस्वी यादव पर नीतीश कुमार, बिहार CM (9.6) pic.twitter.com/Gj2ReFn8xw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2020
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर किया था हमला:-
आदरणीय मुख्यमंत्री जी,
इस संकटकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था, ग़रीबों-श्रमिकों की वस्तुस्थिति जानने और राज्यवासियों की हौसलाअफजाई करने विगत 84 दिन से आप घर से बाहर नहीं निकले है। आप ऐसा करने वाले देश के अकेले CM है।
अगर कोई डर है तो आगे-आगे मैं आपके साथ चलूँगा। लेकिन अब तो निकलिए।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 9, 2020
आदरणीय मुख्यमंत्री जी, इस संकटकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था, ग़रीबों-श्रमिकों की वस्तुस्थिति जानने और राज्यवासियों की हौसला-अफजाई करने विगत 84 दिन से आप घर से बाहर नहीं निकले है. आप ऐसा करने वाले देश के अकेले CM है. अगर कोई डर है तो आगे-आगे मैं आपके साथ चलूँगा. लेकिन अब तो निकलिए. बात दें कि तेजस्वी यादव अब पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं. इससे पहले शनिवार को तेजस्वी यादव पटना में राजद कार्यालय के बाहर सीढ़ी पर चढ़कर एक बैनर टांगते नजर आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

