देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 9,985 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2,76,583 पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में लगातार छठे दिन बुधवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 9,500 से अधिक मामले सामने आए और 279 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,76,583 हो गई है और 7,745 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।
नयी दिल्ली, 10 जून भारत में लगातार छठे दिन बुधवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 9,500 से अधिक मामले सामने आए और 279 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,76,583 हो गई है और 7,745 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।
जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद भारत कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित पांचवां देश है।
यह भी पढ़े | DMK MLA J Anbazhagan Dies due to COVID-19: डीएमके के विधायक अंबाजगन का कोरोनावायरस से निधन.
मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 1,33,632 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,35,205 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया।
उसने बताया, ‘‘अभी तक 48.99 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’
यह भी पढ़े | भारत का कोरोना वायरस डेटा ‘बेहद संदिग्ध’, जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर स्टीव हैंके ने की निंदा.
संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी भी शामिल हैं।
जिन 279 लोगों की मौत हुई है उनमें से 120 लोगों की महाराष्ट्र में, 33 की गुजरात, 31 की दिल्ली, 21 की तमिलनाडु, 18 की उत्तर प्रदेश, 11 की तेलंगाना, 10 की पश्चिम बंगाल, नौ की राजस्थान, छह-छह लोगों की मध्य प्रदेश और हरियाणा, तीन की जम्मू कश्मीर, दो-दो लोगों की पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश तथा एक-एक व्यक्ति की मौत बिहार, झारखंड और त्रिपुरा में हुई है।
अभी तक इस संक्रामक रोग से कुल 7,745 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 3,289 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 1,313, दिल्ली में 905, मध्य प्रदेश में 420, पश्चिम बंगाल में 415, तमिलनाडु में 307, उत्तर प्रदेश में 301, राजस्थान में 255 और तेलंगाना में 148 लोगों की मौत हुई।
आंध्र प्रदेश में 77, कर्नाटक में 66 और पंजाब में 55 लोगों ने जान गंवाई।
इस बीमारी के कारण जम्मू कश्मीर में 48, हरियाणा में 45, बिहार में 32, केरल में 16, उत्तराखंड में 13, ओडिशा में नौ, झारखंड में आठ और छत्तीसगढ़ में छह लोगों ने दम तोड़ा है।
हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई और असम में अब तक चार लोगों की मौत हुई है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय, त्रिपुरा और लद्दाख में कोविड-19 से एक-एक शख्स की मौत हुई है।
मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया है कि जिन लोगों की मौत हुई उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे।
बुधवार सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के कुल 9,985 नए मामले सामने आए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों के सबसे अधिक 90,787 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 34,914, दिल्ली में 31,309, गुजरात में 21,014, उत्तर प्रदेश में 11,335, राजस्थान में 11,245 और मध्य प्रदेश में 9,849 मामले सामने आए हैं।
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामले बढ़कर 8,985, कर्नाटक में 5,921, बिहार में 5,459 और हरियाणा में 5,209 हो गए।
आंध्र प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,070, जम्मू कश्मीर में 4,346, तेलंगाना में 3,920 और ओडिशा में 3,140 हो गए हैं।
असम में अब तक कोरोना वायरस के 2,937 जबकि पंजाब में 2,719 मामले सामने आए हैं। केरल में कुल 2,096 और उत्तराखंड में 1,537 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
झारखंड में संक्रमण के 1,411 जबकि छत्तीसगढ़ में 1,240, त्रिपुरा में 864, हिमाचल प्रदेश में 445, गोवा में 359 और चंडीगढ़ में 323 मामले सामने आए हैं।
मणिपुर में इस संक्रामक रोग के अब तक 304, पुडुचेरी और नगालैंड में 127-127 मामलों की पुष्टि हुई है।
लद्दाख में कोविड-19 के 108, मिजोरम में 88, अरुणाचल प्रदेश में 57, मेघालय में 43 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 33, दादर और नागर हवेली में 22 और सिक्किम में 13 मरीज सामने आए हैं।
मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार 9,227 मामले राज्यों को सौंपे जा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

