जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 10,000 अंक के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बुधवार को 200 अंक से ज्यादा चढ़कर खुला। वहीं निफ्टी 10,000 अंक के स्तर को छू गया।
मुंबई, 10 जून शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बुधवार को 200 अंक से ज्यादा चढ़कर खुला। वहीं निफ्टी 10,000 अंक के स्तर को छू गया।
बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 34,205.07 अंक पर खुला। बाद में सुबह के कारोबार में यह 202.71 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34,159.40 अंक पर चल रहा है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: 7वीं सीपीसी के तहत यहां मिल रही है मोटी सैलरी, इन पदों के लिए फटाफट करें अप्लाई.
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.15 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,101.80 अंक पर कारोबार कर रहा है।
पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 33,956.69 अंक और निफ्टी 10,046.65 अंक पर बंद हुआ था।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार लगातार विदेशी पूंजी निवेश से शेयर बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुले।
आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को शेयर बाजार में 490.81 करोड़ रुपये की लिवाली की।
वैश्विक स्तर पर हांगकांग, सियोल के बाजार लाभ में रहे जबकि शंघाई और टोक्यो के बाजारों में नकारात्मक रुख देखा गया।
अंतराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 1.60 प्रतिशत गिरकर 40.52 डॉलर प्रति बैरल रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

