उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में मालगाड़ी के सामने कूदा प्रेमी जोड़ा, युवती की मौत
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़ा मालगाड़ी के सामने कूद गया. इस हादसे में युवती की मौत हो गयी, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
Hamirpur News: हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़ा मालगाड़ी के सामने कूद गया। इस हादसे में युवती की मौत हो गयी, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को शाम करीब पांच बजे एक प्रेमी युगल रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर देवगांव के पास बांदा से कानपुर जा रही मालगाड़ी के सामने कूद गया।
यह भी पढ़े | पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ना जारी, अब तक 7 मौतें.
उन्होंने कहा कि इस हादसे में मालगाड़ी से कट जाने से युवती की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं सिर में गंभीर चोट लगने पर युवक घायल हो गया है।
पुलिस ने बताया कि घायल युवक अब भी बेहोशी की हालत में है और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। उसे इलाज के लिए यहां जिला अस्पताल से कानपुर भेजा गया है।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: लॉकडाउन के उल्लंघन पर अब तक 124369 मामले दर्ज, 846 आरोपी गिरफ्तार.
सूत्रों ने बताया कि प्रेमी जोड़े के पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिली है, जिससे उनकी शिनाख्त की जा सके। दोनों की उम्र लगभग 24-25 साल होगी। युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आस-पास के थानों के अलावा समीपवर्ती जिलों से गायब युवक-युवतियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से पुलिस सूत्रों ने बताया, ‘‘यह प्रेमी जोड़ा घटना के करीब एक घण्टे पूर्व से रेल पटरी के किनारे इधर-उधर घूम रहा था। जैसे ही बांदा से कानपुर जाने के लिए मालगाड़ी वहां से गुजरी, दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर इंजन के सामने कूद गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

