दिल्ली: बिजली उत्पादकों पर डिस्कॉम का बकाया 63 प्रतिशत बढ़कर 1.23 लाख करोड़ रुपये
बिजली वितरण कंपनियों पर बिजली उत्पादकों का बकाया अप्रैल, 2020 में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 63 प्रतिशत बढ़कर 1.23 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो इस क्षेत्र में दिक्कतों को दर्शाता है. पिछले महीने सरकार ने डिस्कॉम के लिए 90,000 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी. इसके तहत डिस्कॉम को बिजली आपूर्ति पाने के लिए ऋण पत्र खोलने की जरूरत होती है.