रामपुर (उत्तर प्रदेश), 28 जून केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कांग्रेस पर ''आपदा को अराजकता'' में बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश ''टिड्डियों और हारे हुए लोगों'' परेशान है।
उन्होंने कहा, ''आपदा की इस घड़ी में, टिड्डियों और हारे हुए लोगों ने परेशान कर रखा है। दोनों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। एक ओर जहां टिड्डियां फसलों के लिए खतरनाक है, वहीं दूसरी ओर हारे हुए लोग देश में असंतोष पैदा कर रहे हैं। पूरा देश आपदा को अवसर में बदलने में लगा है और कांग्रेस आपदा को अराजकता में तब्दील करने का प्रयास कर रही है।''
यह भी पढ़े | दिल्ली: बिजली उत्पादकों पर डिस्कॉम का बकाया 63 प्रतिशत बढ़कर 1.23 लाख करोड़ रुपये.
कोविड-19 के बीच उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक डिजिटल कार्यक्रम के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नकवी ने कहा कि अंत्योदय को आत्म-निर्भरता की प्रतिबद्धता के जरिए हासिल किया जाएगा।
नकवी कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत और प्रभावाशाली नेतृत्व में आत्म-निर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़े | लुधियाना में COVID-19 लॉकडाउन के दौरान आत्महत्या और घरेलू हिंसा के मामले बढ़े: डीसीपी अखिल चौधरी.
उन्होंने कहा कि संकट की यह चुनौती ''समावेशी सशक्तीकरण'' की एक नयी सुबह लाएगी।
पूर्वी लद्दाख में चीन से लगती सीमा पर गतिरोध को लेकर कांग्रेस के मोदी सरकार पर हमलावर होने के मुद्दे पर नकवी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ओर तो सुरक्षाबल हमारी सीमाओं की प्रतिबद्धता से रक्षा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ राजनीतिक दल उनका ''मनोबल'' गिराने का प्रयास कर रहे हैं।
नकवी ने आरोप लगाया, ''यही वह पार्टी थी, जिसने भारत को अपमानित करने की आपराधिक साजिश के तहत सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के दौरान हमारे सुरक्षाबलों के साहस पर सवाल उठाया था।''
उन्होंने कहा कि देश को मोदी पर पूरा भरोसा है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश सुरक्षित हाथों में है। मोदी सरकार देश की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान केवल एक ''पाप'' हैं, जिनसे ''भारत विरोधी ताकतों को ऑक्सीजन मिल रही है।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY