एजेंसी न्यूज

ओडिशा में COVID-19 से तीन और लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 6 हजार 614

ओडिशा में कोविड-19 से रविवार को तीन और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 21 पर पहुंच गई जबकि 264 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 6,614 हो गए. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक बयान में कहा कि मौत के नए मामले भुवनेश्वर, गंजम और कटक जिलों से सामने आए हैं.

ओडिशा में COVID-19 से तीन और लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 6 हजार 614
कोरोना से जंग | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

भुवनेश्वर, 28 जून: ओडिशा में कोविड-19 (Covid-19) से रविवार को तीन और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 21 पर पहुंच गई जबकि 264 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 6,614 हो गए. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक बयान में कहा कि मौत के नए मामले भुवनेश्वर, गंजम और कटक जिलों से सामने आए हैं. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मृतकों में भुवनेश्वर के 73 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं जिन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और किडनी की बीमारी थीं.

कटक के 65 वर्षीय और गंजम के 75 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हुई है और दोनों को मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप था. उन्होंने बताया कि इसके अलावा कोविड-19 के सात अन्य मरीजों की भी मौत हो गई थी लेकिन उनकी मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई. अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में 23 जिलों से कोरोना वायरस संक्रमण के 264 नए मामले भी सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या 6,614 पर पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में COVID-19 के निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 417 हुई, अब तक करीब 2.45 लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 234 पृथक-वास केंद्रों से सामने आए जहां अन्य राज्यों से लौटे लोग रह रहे हैं. वहीं 30 अन्य मामले कोविड-19 मरीजों के संपर्क में आए लोगों के हैं. अधिकारी ने बताया कि इस महामारी के सबसे अधिक 76 मामले गंजम में सामने आए. इसके बाद जाजपुर में 41, क्योंझर में 25, बारगढ़ और झारसुगुडा में 18-18, मयूरभंज और खुर्दा में 15-15 और बालासोर में 12 मामले सामने आए.

उन्होंने बताया कि संक्रमण के कुल 6,614 मामलों में से 1,980 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जबकि 4,606 लोग अब तक स्वस्थ हो गए हैं और 28 मरीजों की मौत हो चुकी है. इस बीच भुवनेश्वर नगर निगम ने शहर में त्रिनाथ मंदिर चौक से हवाईअड्डे की सीमा तक के इलाके को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है. अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में अब तक 2,55,809 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच की गई है जिनमें से 5,907 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गयी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).