देश की खबरें | कोविड-19: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या उपचाराधीन मामलों से 2,95,058 अधिक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या 3,58,692 है जबकि पिछले 24 घंटे में करीब 18,000 मरीज ठीक हुए हैं जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 6,53,750 हो गई है। इस लिहाज से ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या उपचाराधीन मामलों से 2,95,058 अधिक है।