ओडिशा में COVID-19 के 1 हजार 434 नए मामले सामनें आए, मृतकों की संख्या हुई 197
ओडिशा में कोविड-19 के 1,434 नए मरीज आने से रविवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 34,913 हो गई जबकि 10 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 197 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के नए मरीज 29 जिलों में सामने आए. राज्य में रविवार को 14,608 नमूनों की जांच की गई. अब तक कुल 5,43,316 नमूनों की जांच की गई है.