नयी दिल्ली, दो अगस्त दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर के बाजार में रविवार को फर्नीचर की एक दुकान में आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दिल्ली दमकल सेवा की ओर से बताया गया कि सुबह 11 बज कर 26 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली ।
लाजपत नगर बाजार में दो मंजिला इमारत के भूतल में फर्नीचर की दुकान थी।
यह भी पढ़े | दिल्ली: CM अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में अवैध शराब के कारण हुई मौतों पर जताया दुख, की CBI जांच की मांग.
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, ‘‘10 अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया और आग पर काबू पाया गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।’’
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY