एजेंसी न्यूज

दिल्ली: CM अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में अवैध शराब के कारण हुई मौतों पर जताया दुख, की CBI जांच की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में जहरीली शराब त्रासदी की सीबीआई जांच की रविवार को मांग की. पंजाब में जहरीली शराब पीने से अब तक 86 लोगों की मौत हो चुकी है. केजरीवाल ने दावा किया कि स्थानीय पुलिस ने पिछले कुछ महीने में अवैध शराब से जुड़ा कोई भी मामला हल नहीं किया है. पंजाब में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी विपक्ष में है.

दिल्ली: CM अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में अवैध शराब के कारण हुई मौतों पर जताया दुख, की CBI जांच की मांग
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 2 अगस्त: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब में जहरीली शराब त्रासदी की सीबीआई (CBI) जांच की रविवार को मांग की. पंजाब में जहरीली शराब पीने से अब तक 86 लोगों की मौत हो चुकी है. केजरीवाल ने दावा किया कि स्थानीय पुलिस ने पिछले कुछ महीने में अवैध शराब से जुड़ा कोई भी मामला हल नहीं किया है. पंजाब में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी विपक्ष में है.

उन्होंने ट्वीट किया, "पंजाब में अवैध शराब पीने के कारण लोगों की मौत से दुखी हूं. राज्य सरकार को ऐसे माफिया पर लगाम लगाने के लिए फौरन कदम उठाने की आवश्यकता है." उन्होंने कहा, "यह मामला फौरन सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए क्योंकि स्थानीय पुलिस ने पिछले कुछ महीनों से अवैध शराब का कोई भी मामला हल नहीं किया है."

यह भी पढ़ें: पंजाब में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 86, सात आबकारी अधिकारी और 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पंजाब में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 86 हो गई. राज्य सरकार ने सात आबकारी और छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2020 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).