देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 674 नये मामले, 12 और मरीजों की मौत, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 हजार से नीचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 674 नये मामले सामने आए, जिससे महानगर में संक्रमण के कुल मामले 1.39 लाख से अधिक हो गए, जबकि संक्रमण के कारण 12 और मौतें होने से बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,033 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।