एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 2,886 नए मामले, छह और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 2,886 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ कर 48,161 हो गए हैं।

देश की खबरें | असम में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 2,886 नए मामले, छह और लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, चार अगस्त असम में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 2,886 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ कर 48,161 हो गए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | UPSC Results 2020: अजीबो गरीब संयोग, राहुल मोदी को सिविल सेवा परीक्षा में मिली 420वीं रैंक.

उन्होंने बताया कि संक्रमण से छह और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 115 हो गई।

मंत्री के अनुसार पिछले 24घंटे में राज्य में 59,064 नमूनों की जांच की गई, जो अब तक सबसे ज्यादा संख्या है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर प्रसाशन का बड़ा फैसला, 16 अगस्त से सभी धार्मिक स्थल और पूजा स्थल खुलेंगे: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि संक्रमण से तिनसुकिया और डिब्रूगढ़ से दो-दो, वहीं जोरहाट और सोनितपुर में दो लोगों की मौत हो गई।

संक्रमण के नए मामले मुख्यरूप से गुवाहाटी से सामने आए जहां 550 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, इसके बाद कामरूप ग्रामीण में 294, नागांव से 213 और डिब्रूगढ़ में 201 लोग संक्रमित पाए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2020 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).