देश की खबरें | राजस्थान रॉयल्स ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के क्रिकेटरों पर कहा, बीसीसीआई एसओपी का पालन जरूरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरूआती मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी पर कहा कि इससे टीम को नुकसान की जगह फायदा होगा क्योंकि स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू हो रही लीग के लिए ‘पूरी तैयारी’ के साथ यूएई पहुंचेंगे।