देश की खबरें | ओड़िशा सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में एक अधिकारी की अनिवार्य सेवानिवृति का आदेश दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने के तहत ओड़िशा सरकार ने सोमवार को कोरापुट के पूर्व मुख्य जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार मोहंती की अनिवार्य सेवानिवृति का आदेश दिया।
भुवनेश्वर, 17 अगस्त भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने के तहत ओड़िशा सरकार ने सोमवार को कोरापुट के पूर्व मुख्य जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार मोहंती की अनिवार्य सेवानिवृति का आदेश दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि उपनिदेशक (कृषि) मोहंती को भ्रष्टाचार के आरोपों में तत्काल प्रभाव से अनिवार्य रूप से सेवानिवृत कर दिया गया है।
यह भी पढ़े | Rain in Delhi: राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव तो कहीं नजर आई लंबी ट्रैफिक.
सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ अनैतिकता, अकार्यकुशलता या बेईमानी की किसी भी हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद पी के मोहंती को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य रूप से सेवानिवृत किया गया है।’’
राज्य सतर्कता विभाग ने दो जुलाई को भुवनेश्वर जा रहे मोहंती का वाहन रोका था और उनके पास से 11 लाख से अधिक रूपये जब्त किये थे। उसी दिन इन अधिकारी को गिरफ्तार किया गया था क्योंकि वह स्पष्ट नहीं कर पाये थे कि वह इतनी बड़ी राशि लेकर क्यों चल रहे थे।
भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तारी के बाद मोहंती को निलंबित कर दिया गया था।
सतर्कता विभाग ने मोहंती की कुल चल-अचल संपत्ति करीब साढ़े तीन करोड़ की होने का अनुमान लगाया था।
राज्य सरकार ने इसी तरह एक विशेष सचिव स्तर के अधिकारी को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किये जाने और जेल भेजे जाने के बाद उनकी अनिवार्य सेवानिवृति का 13 अगस्त को आदेश दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2020 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

