देश की खबरें | 24 घंटे में कोविड-19 के 56 फीसद नये मामले महाराष्टू, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उप्र से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में सामने आये कोविड-19 के नये मामलों में आधे से ज्यादा केवल पांच राज्यों -महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश से हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इसी अवधि में संक्रमणमुक्त हो चुके कुल लोगों में से लगभग 60 फीसदी इन्हीं राज्यों से हैं।