पेशावर, एक सितंबर पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी भाग में भारी वर्षा के चलते मंगलवार को दो बच्चों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये जबकि सात मकान क्षतिग्रस्त हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पर्वतीय शांगला जिले में ये घटनाएं हुईं।
यह भी पढ़े | अमेरिका के जलाशय में डूबने से भारतीय छात्र की मौत.
घायलों को समीप के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। अबतक दो बच्चों की जान गयी है।
यह भी पढ़े | England: कोविड-19 के चलते महीनों बाद इंग्लैंड में दोबारा खुले स्कूल, कॉलेज.
जिला प्रशासन को जिले में हुए जान-माल के नुकसान का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रांत के ज्यादातर हिस्सों में भारी वर्षा और तेज आंधी चलने का अनुमान व्यक्त किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY