एजेंसी न्यूज

England: कोविड-19 के चलते महीनों बाद इंग्लैंड में दोबारा खुले स्कूल, कॉलेज

इंग्लैंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण मार्च से बंद पड़े स्कूल और कॉलेज आखिरकार मंगलवार को दोबारा खुल गए. शिक्षा विभाग ने बताया कि छात्र ‘‘नियंत्रण की प्रणाली’’ के साथ स्कूल लौटेंगे, ताकि छात्रों, शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों के बीच सीधे सम्पर्क को कम किया जाए और सामाजिक मेल जोल से दूरी बनाई जा सके. स्कूल और कॉलेजों में सार्वजनिक क्षेत्रों और गलियारों में चेहरे को ढकना आवश्यक होगा.

England: कोविड-19 के चलते महीनों बाद इंग्लैंड में दोबारा खुले स्कूल, कॉलेज
कोरोना से जंग | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

लंदन, एक सितम्बर. इंग्लैंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण मार्च से बंद पड़े स्कूल और कॉलेज आखिरकार मंगलवार को दोबारा खुल गए. शिक्षा विभाग ने बताया कि छात्र ‘‘नियंत्रण की प्रणाली’’ के साथ स्कूल लौटेंगे, ताकि छात्रों, शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों के बीच सीधे सम्पर्क को कम किया जाए और सामाजिक मेल जोल से दूरी बनाई जा सके. स्कूल और कॉलेजों में सार्वजनिक क्षेत्रों और गलियारों में चेहरे को ढकना आवश्यक होगा.

ब्रिटेन के शिक्षा मंत्री गैविन विलियम्सन ने कहा, ‘‘ देश भर में स्कूलों के सभी विद्यार्थियों के लिए फिर से खुलने शुरू हुये । कई लोगों के लिए, आज नए स्कूल वर्ष का पहला दिन होगा, वहीं हजारों बच्चे एक बार फिर स्कूल जाएंगे।’’यह भी पढ़े | Mike Pompeo Attacks China Over Freedom:

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ का चीन पर बड़ा हमला कहा- पूरी दुनिया में स्वतंत्रता को कम करने के लिए कर रहा है काम.

मंत्री ने कहा, ‘‘ मैं पिछले कुछ महीनों की चुनौतियों को कम नहीं आंक रहा लेकिन मुझे पता है कि बच्चों के लिए स्कूल वापस लौटना कितना जरूरी है। केवल उनकी शिक्षा के लिए नहीं बल्कि उनके विकास एवं कल्याण के लिए भी...’’

सरकार ने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूल जाने के लिए साइकिल या स्कूटर का इस्तेमाल करने के बारे में प्रोत्साहित किया जा रहा है. साथ ही सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के उपाय के तौर पर स्थानीय परिवहन अधिकारियों को अतिरिक्त 40 मिलियन पाउंड की सहायता दी है ताकि स्कूल से घर तक के लिए के परिवहन सेवाएं बढ़ाई जा सकें और सार्वजनिक परिवहन पर दबाव कम किया जा सके.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2020 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).