देश की खबरें | मप्र में खनिज अधिकारी के ठिकानों पर छापे, नौ लाख से ज्यादा की नकदी मिली
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्यप्रदेश), एक सितंबर भारी भ्रष्टाचार के संदेह में लोकायुक्त पुलिस ने खनिज विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के इंदौर और भोपाल के ठिकानों पर मंगलवार को छापे मारे।

अधिकारियों ने बताया कि छापों में नौ लाख रुपये से ज्यादा की नकदी मिली है। इसके साथ ही खनिज अधिकारी की वैध आय से कहीं ज्यादा चल-अचल संपत्ति के सुराग पाये गये हैं।

यह भी पढ़े | Earthquake in Palghar: मुंबई से सटे पालघर में भूकंप के झटके, तीव्रता 2.8 मापी गई.

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि खनिज अधिकारी प्रदीप खन्ना के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने भ्रष्ट तरीकों से बड़ी संपत्ति अर्जित की है। इसके बाद इंदौर और भोपाल में उनके दो ठिकानों पर छापे मारे गये।

उन्होंने बताया कि खन्ना पिछले पांच साल से इंदौर में जिला खनिज अधिकारी के रूप में पदस्थ थे। हाल ही में राज्य सरकार ने उनका तबादला इंदौर से श्योपुर किया है।

यह भी पढ़े | JEE Main 2020 First Day Exam in Pics: एग्जाम सेंटर्स में नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग, छात्रों ने ट्विटर पर NTA की COVID-19 गाइडलाइंस पर उठाए सवाल.

बघेल ने बताया कि छापों में खनिज अधिकारी के ठिकानों से नौ लाख रुपये से ज्यादा की नकदी के साथ 13 लाख रुपये मूल्य वाले सोने के जेवरात और एक लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण मिले हैं।

उन्होंने बताया कि खन्ना के खिलाफ जारी जांच के घेरे में आयीं अचल सम्पत्तियों में इंदौर में नवनिर्मित तीन मंजिला भवन, एक फ्लैट और 1,500 वर्ग फुट का भूखंड शामिल हैं। भोपाल में उनका एक मकान मिला है।

बघेल ने बताया कि जांच में पता चला है कि खन्ना की संतानों की उच्च शिक्षा पर लगभग 40 लाख रुपये का खर्च किया गया है। उनके परिवार द्वारा विदेश यात्रा किये जाने की सूचना मिली है। उनके परिवार के छह बैंक खातों और एक लॉकर की जानकारी भी मिली है।

डीएसपी ने बताया कि खन्ना खनिज विभाग में वर्ष 1986 में तृतीय श्रेणी कर्मचारी के रूप में नियुक्त हुए थे। वह वर्ष 2001 में खनिज अधिकारी के रूप में पदोन्नत हुए थे।

खनिज अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी बेहिसाब संपत्ति का विस्तृत मूल्यांकन जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)