Coronavirus Cases in Odisha: ओडिशा में 3600 नए मामले दर्ज, 16 और लोगों की हुई मौत
ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 3,600 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,26,334 हो गई. वहीं, संक्रमण से 16 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 875 हो गई. राज्य में अब तक 33.48 लाख नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 48,217 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई.