उत्तर प्रदेश: मथुरा में हरियाणा की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मंगलवार की रात अलीगढ़ से कामां जा रहे हरियाणा के एक परिवार की महिला के साथ गोवर्धन के रास्ते में स्थित गेस्ट हाउस में कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने आरोपी भतीजे जगन को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.
मथुरा, 2 अक्तूबर: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मंगलवार की रात अलीगढ़ से कामां जा रहे हरियाणा के एक परिवार की महिला के साथ गोवर्धन के रास्ते में स्थित गेस्ट हाउस में कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने गेस्ट हाउस के एक आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया है.
पुलिस अधीक्षक (देहात) श्रीश चन्द्र ने बताया, "यह घटना मंगलवार की रात उस समय घटी, जब हरियाणा के नूंह जिले के मेवात कस्बा निवासी परिवार की गाड़ी मध्य रात्रि के समय गोवर्धन मार्ग पर सतोहा गांव के समीप खराब हो गई. तब वे लोग ग्रामीणों की सलाह पर निकट ही स्थित सैनी सेवा सदन में रुक गए. वहीं देर रात पानी पीने के लिए उठी महिला के साथ वहां मौजूद कर्मचारियों नाहर व उसके भतीजे जगन ने इस घटना को अंजाम दिया."
यह भी पढ़ें: Hathras Case: महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश डीजीपी से हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के अंतिम संस्कार पर मांगा जवाब
उन्होंने बताया कि घटनाक्रम के अनुसार पीड़िता पानी पीने के लिए उठी तो चाचा-भतीजा ने उसे ऊपरी मंजिल पर यह कहकर बुला लिया कि ऊपर आरओ का पानी उपलब्ध है जबकि नीचे का पानी खारा है. महिला का आरोप है कि जैसे ही वह पानी पीने के इरादे से ऊपर पहुंची, तो दोनों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया."
एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने आरोपी भतीजे जगन को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उसके बताए ठिकानों पर छापामारी कर चाचा नाहर को भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, "दूसरा आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होगा. महिला का डॉक्टरी मुआयना कराया गया है."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2020 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

