देश की खबरें | ठाणे मे आग लगने से छह दुकाने जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यावसायिक परिसर में शुक्रवार आग लगने से छह दुकानें जलकर खाक हो गईं, लेकिन इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ठाणे, दो अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यावसायिक परिसर में शुक्रवार आग लगने से छह दुकानें जलकर खाक हो गईं, लेकिन इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आवासीय कॉलोनी का हिस्सा है और जीबी रोड पर स्थित है।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि परिसर में आग शुक्रवार सुबह छह बजे लगी।
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां और आरडीएमसी के अधिकारी आग बुझाने में जुटे हैं।
कदम ने बताया कि आग लगने की वजह का पता नहीं चला है और इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि आग की लपटों से कम से कम आधा दर्जन दुकान जल गयी हैं जिनमें दवा, मिठाई, शराब और हार्डवेयर की दुकानें शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2020 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

