Coronavirus Cases in India Update: भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 72,049 नए मामले दर्ज, 986 संक्रमितों की हुई मौत
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 72,049 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 67,57,131 हो गई, जिनमें से 57,44,693 लोगों के संक्रमणमुक्त होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की दर 85.02 हो गई. आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार छह अक्टूबर तक 8,22,71,654 नमूनों की जांच हुई है