देश की खबरें | कोविड-19 : जान गंवाने वाले 95 स्वास्थ्यकर्मियों के मामले में बीमा राशि का भुगतान किया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर कोविड-19 से निपटने में जुटे अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए घोषित की गई 50 लाख रुपये की बीमा योजना के अंतर्गत ऐसे कर्मियों की मौत के 95 मामलों में राशि का भुगतान किया गया है। वहीं, 176 दावों पर कार्रवाई की जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: पटना के पालीगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र प्रसाद भैंसे की सवारी करते हुए नामांकन करने पहुंचे- देखें वीडियो.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा, '' न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा 176 बीमा दावों पर कार्रवाई की जा रही है जोकि इन दावों का निपटारा करने वाली नोडल कंपनी है। इनके अतिरिक्त, 79 दावे हैं जो अभी तक राज्यों से प्राप्त नहीं हुए हैं।''

इस बीमा योजना के तहत कोविड-19 की डयूटी में तैनात अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौत से संबंधित 95 मामलों में राशि का भुगतान किया जा चुका है।

यह भी पढ़े | MP Bye-Polls 2020: मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची.

कोविड-19 से निपटने में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 50 लाख रुपये की बीमा राशि वाली इस योजना की घोषणा केंद्र सरकार की तरफ से 90 दिनों के लिए 30 मार्च को की गई थी।

बाद में इसे 25 सितंबर तक के लिए विस्तार दिया गया था और फिर 15 सितंबर को मंत्रालय ने इसे 180 दिनों का और विस्तार दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)