देश की खबरें | भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी नेताओं से कहा, कृषि कानूनों के बारे में गलतफहमियों को दूर करें
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले लगभग 80 दिनों से जारी किसान आंदोलन के बीच किसान संगठनों द्वारा की जा रही महापंचायत के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के नेताओं के साथ बैठक की और उन्हें कृषि कानूनों के बारे में गलतफहमी दूर करने के लिए कहा।