जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे लुढ़ककर 72.92 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार की सुस्ती और अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे कमजोर होकर 72.92 प्रति डॉलर स्तर पर आ गया।
मुंबई, 17 फरवरी घरेलू शेयर बाजार की सुस्ती और अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे कमजोर होकर 72.92 प्रति डॉलर स्तर पर आ गया।
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 72.90 प्रति डॉलर पर खुला। कुछ देर में यह और गिरकर 72.92 प्रति डॉलर पर आ गया। यह पिछले दिवस के मुकाबले में 23 पैसे की गिरावट है।
मंगलवार को रुपया 72.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 90.66 पर पहुंच गया।
घरेलू बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 325.12 अंकों की गिरावट के साथ 51,779.05 अंक पर और एनएसई निफ्टी 89.40 अंकों की गिरावट के साथ 15,224.05 अंक पर कारोबार कर रहा था।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,144.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
इस बीच, कच्चा तेल का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत बढ़कर 63.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2021 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

