देश की खबरें | संत रविदास को याद किया गया, मायावती ने दलित,आदिवासी संतों की उपेक्षा का आरोप लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संत-कवि रविदास की जयंती पर शनिवार को उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाज में उनके योगदान को याद किया गया। इस मौके पर कई नेताओं ने लोगों से उनकी शिक्षाओं से सीख लेने का आह्वान किया वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर "दलित,आदिवासी और ओबीसी परिवारों में पैदा हुए संतों तथा महापुरुषों की हमेशा उपेक्षा" करने का आरोप लगाया।