एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला वैट कम कर कीमतों में कटौती करे पंजाब सरकार: हरसिमरत कौर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी को राहत देने के लिए केंद्र सरकार और पंजाब में कांग्रेस नीत सरकार को ईंधन के दामों में कटौती करनी चाहिए।

देश की खबरें | पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला वैट कम कर कीमतों में कटौती करे पंजाब सरकार: हरसिमरत कौर

बठिंडा, 27 फरवरी पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी को राहत देने के लिए केंद्र सरकार और पंजाब में कांग्रेस नीत सरकार को ईंधन के दामों में कटौती करनी चाहिए।

शिरोमणि अकाली दल की नेता बादल ने कहा कि पेट्रोल और डीजल में दामों में वृद्धि के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ईंधन के दामों में तुरंत कटौती की जानी चाहिए।

बादल ने कहा कि पंजाब सरकार को आगे आकर पेट्रोलियम उत्पादों पर लगने वाला वैट कम कर के पेट्रोल और डीजल की कीमतें पांच रुपये प्रति लीटर कम कर देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि ऐसा करने की बजाय पंजाब कांग्रेस ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में कटौती के लिए एक मार्च को विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

बादल ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार वास्तव में लोगों का कल्याण करना चाहती है तो उसे पंजाब में पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने के लिए वैट कम करना चाहिए।

उन्होंने मीडिया ने कहा, “शर्म की बात है कि ऐसा करने की बजाय कांग्रेस फर्जी विरोध प्रदर्शन कर लोगों को मूर्ख बना रही है।”

कांग्रेस ने कहा है कि वह एक मार्च को पंजाब के राजभवन का घेराव करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2021 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).