COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के एक दिन में 48,698 नए मामले, 1,183 मरीजों की मौत
भारत में कोविड-19 के एक दिन में 48,698 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,01,83,143 हो गई और साप्ताहिक संक्रमण दर गिरकर 2.97 प्रतिशत रह गयी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रामक रोग से एक दिन में 1,183 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,94,493 हो गयी.