Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर जिला में 25 मवेशी बचाये गये, दो लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिला के नालासोपारा इलाके में गोकशी के इरादे से एक कमरे में बंद पाये गये 25 मवेशियों को बचा लिया गया और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में बताया.
पालघर (महाराष्ट्र), 26 जून : महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिला के नालासोपारा (Nalasopara) इलाके में गोकशी के इरादे से एक कमरे में बंद पाये गये 25 मवेशियों को बचा लिया गया और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में बताया. मवेशियों में गाय और बैल शामिल हैं. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस ने सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई की.
विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘पुलिस टीम ने नालासोपारा के वझा मोहल्ला में एक स्थान पर छापा मारा और मवेशियों को बचाया जिन्हें गोकशी के इरादे से एक कमरे में बेहद अस्वच्छ स्थिति में रखा गया था. पुलिस ने वहां रखे एक टेम्पो को भी जब्त कर लिया है जिसे मवेशियों को लाने के लिए इस्तेमाल किया गया था.’’ पुलिस ने बताया कि मवेशियों को बंधक बनाकर रखने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है जिनकी पहचान सद्दाम मोहम्मद रफीक (27) और शाहनवाज शाह (36) के रूप में हुई है. दोनों ड्राइवर हैं. यह भी पढ़ें : Odisha: पत्नी के शव को कंधे पर लेकर पैदल चलने वाले शख्स की बेटी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पास
पुलिस ने टेम्पो जब्त कर लिया है. उन्होंने बताया कि जब्त वाहन, मवेशियों और अन्य उपकरणों की कीमत करीब 13 लाख रुपये है. मवेशियों को सुरक्षा के लिए गोशाला भेज दिया गया है. नालासोपारा पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2021 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

