देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 2,576 नए मामले आये, 93 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोविड-19 के मामलों में लगातार कमी आने के साथ सोमवार को संक्रमण के 2,576 नए मामले आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,37,206 हो गयी है। वहीं, संक्रमण से 93 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 34,836 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर इस बारे में बताया।