एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 74.19 पर लगभग अपरिवर्तित रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 74.19 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 74.19 पर लगभग अपरिवर्तित रहा

मुंबई, 28 जून कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 74.19 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 74.24 पर गिरावट के साथ खुली। पिछले कारोबारी सत्र में डालर 74.20 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 74.18 से 74.27 के दायरे में रही। अंत में रुपया प्रति डालर एक पैसे मजबूत हो कर 74.19 पर बंद हुआ।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत घटकर 91.76 रहा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 189.45 अंक की गिरावट के साथ 52,735.59 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय कच्चातेल बाजार में मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत बढ़कर 76.23 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

शेयर बाजार आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को सकल आधार पर 678.84 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2021 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).