उत्तर भारत में ‘लू’ का कहर रहेगा जारी, मानसून के फिलहाल पहुंचने की संभावना कम
उत्तर भारत के अधिकतर क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को लोगों को ‘लू’ के कहर का सामना करना पड़ा. भीषण गर्मी के कारण कई राज्यों में बिजली की मांग भी बढ़ गयी है. वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन तक ‘लू’ की स्थिति बनी रहने की संभावना है.