एजेंसी न्यूज

देश में COVID-19 टीके की 35 करोड़ से अधिक खुराक दी गई: सरकार

देश में कोविड-19 रोधी टीके की 35 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है. को-विन डैशबोर्ड के आंकड़ों से यह जानकारी मिली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 18-44 उम्र समूह में 9.61 करोड़ खुराकें दी गयी हैं. शाम सात बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक देश में बृहस्पतिवार को 38.17 लाख (38,17,661) खुराकें दी गयी.

देश में COVID-19 टीके की 35 करोड़ से अधिक खुराक दी गई: सरकार
कोरोना वैक्सीन (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, एक जुलाई: देश में कोविड-19 रोधी टीके की 35 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है. को-विन डैशबोर्ड के आंकड़ों से यह जानकारी मिली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 18-44 उम्र समूह में 9.61 करोड़ खुराकें दी गयी हैं. शाम सात बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक देश में बृहस्पतिवार को 38.17 लाख (38,17,661) खुराकें दी गयी. मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को 18-44 उम्र समूह में 21,80,915 लोगों को पहली खुराक जबकि 84,107 को दूसरी खुराक दी गयी. देश में 18-44 उम्र समूह में कुल मिलाकर 9,38,32,139 लोग पहली खुराक ले चुके हैं और 22.6 लाख (22,68,517) लोगों को दूसरी खुराक दी गयी.

मंत्रालय ने कहा कि आठ राज्यों- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने 18-44 आयु वर्ग के 50 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक दी है.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 290 मामले, 15 और मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने इसी आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2021 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).