देश की खबरें | ओबीसी आरक्षण मुद्दा: महाराष्ट्र विस ने केंद्र से 2011 की जनगणना के आंकड़े लेने के लिए प्रस्ताव पारित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा ने सोमवार को एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से अनुरोध किया कि वह 2011 की जनगणना के आंकड़े मुहैया कराए, जिससे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ओबीसी आबादी को लेकर एक अनुभवजन्य आंकड़ा तैयार कर सके, जिसका मकसद स्थानीय निकायों में समुदाय के लिये राजनीतिक आरक्षण को बहाल करने का प्रयास करना है। विपक्षी भाजपा ने इस कदम का विरोध करते हुए इसे “राजनीति से प्रेरित” करार दिया और आरोप लगाया कि महा विकास आघाडी गठबंधन सरकार आरक्षण के मुद्दे पर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है।