देश की खबरें | पुडुचेरी में औद्योगिक जोन बनाने के लिए एमएनसी के साथ बातचीत कर रहे हैं मुख्यमंत्री

पुडुचेरी, पांच जुलाई पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने केन्द्र शासित प्रदेश में औद्योगिक जोन स्थापित करने के लक्ष्य से सोमवार को विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत की।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, शेल इंटरनेशनल, कैटरपिलर, नासकॉम, केआईसीएल, एक्सपेडिट्स, टेकवेज जर्मनी और एएमपीईएक्स सहित अन्य कंपनियों के सीईओ ने इसमें हिस्सा लिया।

औद्योगिक जोन की स्थापना से हजारों युवाओं के लिए रोजगार पैदा होगा और प्रदेश को राजस्व मिलेगा।

मंत्रियों के. लक्ष्मीनारायणन और सी. डी जयकुमार और सरकार के सचिव ई. वल्लावन ने भी बातचीत में हिस्सा लिया। दोनों मंत्रियों को अभी तक विभाग आवंटित नहीं हुआ है।

विज्ञप्ति के अनुसार, पुडुचेरी के शिक्षित युवाओं को उनके घर के पास नौकरी मिल सकेगी और रोजगार की तलाश में बाहर गए लोग लौट कर यहां काम कर सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)