देश की खबरें | ’’जासूसी मामले में फंसाने के पीछे अमेरिका के हाथ होने की बात तत्कालीन प्रधानमंत्री को बतायी थी’’
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने बुधवार को यहां एक अदालत को बताया कि उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री को बताया था कि उन्हें 1994 के जासूसी मामले में फंसाने के पीछे अमेरिका का हाथ था, लेकिन इसे प्रचारित-प्रसारित न करने को कहा गया था, ताकि उस सरकार के साथ देश के संबंध खराब न हों।