देश की खबरें | मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने किसानों की योजनाओं को एकीकृत करने को मंजूरी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल ने मंगलवार को 'कृषक कल्याण मिशन' के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसका उद्देश्य किसानों की कल्याणकारी योजनाओं को एक छत के नीचे लाना है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कृषक कल्याण मिशन (केकेएम) के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई। बयान के मुताबिक, यह पहल प्रदेश के किसानों के समन्वित विकास के लिए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु पालन एवं डेयरी विभाग, सहकारिता विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जारी योजनाओं को एक मंच पर लाएगी।