विदेश की खबरें | लंदन में प्रतिष्ठित भारतीय रेस्तरां पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित भारतीय रेस्तरां में शामिल ‘वीरास्वामी’ पट्टे के विस्तार को लेकर कानूनी लड़ाई में उलझा हुआ है, जिससे उसके मध्य लंदन के प्रतिष्ठित रीजेंट स्ट्रीट इलाके में उस परिसर को गंवाने का खतरा मंडरा रहा है, जहां वह लगभग 100 वर्षों से अपने ग्राहकों को उनके पसंदीदा व्यंजन परोस रहा है।