एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इरेडा का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही 49 प्रतिशत बढ़कर 502 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लि. (इरेडा) का शुद्ध लाभ 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही में 49 प्रतिशत बढ़कर 502 करोड़ रुपये रहा।

जरुरी जानकारी | इरेडा का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही 49 प्रतिशत बढ़कर 502 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लि. (इरेडा) का शुद्ध लाभ 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही में 49 प्रतिशत बढ़कर 502 करोड़ रुपये रहा।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसकी परिचालन आय वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 37 प्रतिशत बढ़कर 1,904 करोड़ रुपये रही।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 1,699 करोड़ रुपये रहा, जो किसी एक वित्त वर्ष में अबतक का सर्वाधिक लाभ है।

कंपनी की आय आलोच्य वित्त वर्ष में 36 प्रतिशत बढ़कर 6,742 करोड़ रुपये रही।

इरेडा का कर्ज बही-खाता 2024-25 में 20 प्रतिशत बढ़कर 76,282 करोड़ रुपये रहा।

इरेडा के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने कहा, ‘‘आय, लाभ और ऋण के स्तर पर इरेडा की निरंतर वृद्धि भारत की नवीकरणीय ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं को वित्तपोषित करने की दिशा में हमारे रणनीतिक जोर को बताती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम नये और अभिनव वित्तीय समाधानों और रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से देश के हरित ऊर्जा बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).