देश की खबरें | उप्र : महिलाओं की सुरक्षा को संबल देंगे शक्ति सदन, 10 जिलों में नये आश्रय केंद्र की होगी शुरुआत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण और पुनर्वास को लेकर 'मिशन शक्ति' योजना के अंतर्गत 10 जनपदों में “शक्ति सदन” की स्थापना कर रही है। यह शक्ति सदन संकटग्रस्त, घरेलू हिंसा से पीड़ित, आपदा प्रभावित और अन्य असहाय महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत साबित होंगे।