एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान : भाभी से पड़ोसी के रिश्ते पर ऐतराज जताने पर युवक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया युवक ने अपनी भाभी के पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक के साथ रिश्ते पर ऐतराज जताया था।

देश की खबरें | राजस्थान : भाभी से पड़ोसी के रिश्ते पर ऐतराज जताने पर युवक की हत्या

कोटा, 18 अप्रैल राजस्थान के कोटा में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया युवक ने अपनी भाभी के पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक के साथ रिश्ते पर ऐतराज जताया था।

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवक भंवरलाल भील उर्फ भोला का खून से सना शव बृहस्पतिवार को कोटा के डोलिया गांव में एक सुनसान जगह से बरामद किया गया। भोला अपनी भाभी के साथ रहता था जिसका पति फिलहाल जेल में है।

रानपुर थाने के क्षेत्राधिकारी रामविलास ने बताया कि महिला के अपने पड़ोस में रहने वाले हेमराज भील के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध थे। हेमराज पर ही अपने साथी बबलू भील की मदद से भंवरलाल की हत्या करने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि भंवरलाल को कुछ सप्ताह पहले ही इस संबंध की भनक लगी और उसने दोनों से इसे खत्म करने को कहा। भंवरलाल ने बृहस्पतिवार को हेमराज को देखा और उसे अपनी भाभी से फिर से दूर रहने को कहा। इस पर दोनों के बीच हाथापाई हुई और हेमराज ने बबलू की मदद से भंवरलाल को पत्थरों और डंडों से कथित तौर पर पीटा।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके बाद वे दोनों मौके से भाग गए और बाद में भंवरलाल का शव बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि भंवरलाल के चाचा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हेमराज और बबलू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू की। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).