UP Assembly Election 2022: अगर भाजपा चुनाव जीत गई तो लोकतंत्र और संविधान खत्म कर देगी- अखिलेश यादव
यादव ने शनिवार को बलरामपुर में एक चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा सरकारी संस्थाओं को बेच कर आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए यादव ने कहा, ‘‘बाबा मुख्यमंत्री मुझे दंगेश कहते हैं लेकिन अपना चेहरा शीशे में नहीं देखते, अगर शीशे में अपना चेहरा देखें तो पता चल जाएगा कि दंगेश कौन है.